भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब की भाटांवाली ज़िला परिषद वार्ड की एक अहम बैठक विधायक श्री सुखराम चौधरी जी के घर पर संपन्न हुई। इस बैठक में सभी 9 पंचायतों के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री सुखराम चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश तोमर जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री सरवन कुमार जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री रामप्रसाद चौधरी जी व समस्त पंचायतों के पूर्व में रहे प्रधान व उप प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने सर्व सहमति से रोहित चौधरी निवासी ग्राम पंचायत जामनीवाला को ज़िला परिषद का प्रत्याशी घोषित किया। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी की लहर दिखाई दी। सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन देने के लिए कोटि कोटि धन्यावाद।









