ADVERTISEMENT

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार.. एक शिक्षिका सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत, मौके पर पहुंची

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा संगड़ाह-गत्ताधार सड़क पर डलयाणु के समीप पियूलीलाणी के पास हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक भी घायल हुआ है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ठीर धार से गत्ताधार जा रही कार (एसपी 79-2756) अचानक हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क से करीब 300 फीट खाई में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर घायल समेत शवों को बाहर निकाला।

इस दर्दनाक दुर्घटना में भलौना सरकारी स्कूल की शिक्षिका अमरा देवी (52) पत्नी देवराज और उनकी बेटी आराध्या (14) निवासी गत्ताधार (सिरमौर), प्रियंका पुत्री दीपराम निवासी ऊंचा टिक्कर (हरिपुरधार, सिरमौर) और सज्जन सिंह (62) निवासी कजवा (गत्ताधार, सिरमौर) की मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार (33) पुत्र रणसिंह हादसे में घायल हुआ है।

ये हादसा सुबह 9 बजे के आसपास पेश आया। इस वाहन में पांच लोग सवार थे। शिक्षिका अपने स्कूल जा रही थी कि तभी चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और कार गहरी खाई में समा गई। जानकारी ये भी मिली है कि चलती कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया था, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे के बाद संगड़ाह इलाके में शोक की लहर है। उधर, स्थानीय पुलिस और प्रशासन हादसे की कारणों की जांच में जुटा है।

उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!