ADVERTISEMENT

किसान पिता के साथ खेतों में व घर पर माता के कामों में भी हाथ बटाती है आरूषी शर्मा

किसान पिता के साथ खेतों में व घर पर माता के कामों में भी हाथ बटाती है आरूषी शर्मा

कला संकाय में कांगर धरयार स्कूल कि आरुषि ने प्राप्त किया है दूसरा स्थान, यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनना है लक्ष्य

जिला सिरमौर के शिक्षा खंड सराहां के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार
की छात्रा आरुषि शर्मा ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में
दूसरा स्थान प्राप्त कर सरकारी स्कूलों के दबदबे को कायम रखा है। आरूषी शर्मा के पिता नीरज शर्मा किसान व माता सुमन बाला गृहणी है। आरुषि अपनी स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ पिता के साथ खेतों में काम भी करती है। वही घर पर आकर घर के कार्यों में मां का हाथ भी बटाती है। इसके साथ ही स्कूल का कार्य व पढ़ाई प्रतिदिन 3 से 4 घंटे करते थी। आरूषी शर्मा ने बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का सपना देख लिया था। दो वर्ष पूर्व दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी वह कुछ ही अंकों से मेरिट में आने से चूक गई थी। क्योंकि स्कूल में विज्ञान का अध्यापक नहीं था। दसवीं कक्षा में आरुषि के विज्ञान में 65 अंक आए थे, जबकि अन्य विषयों में 95 से अधिक अंक थे। 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में सभी शिक्षक विद्यालय में पूरे थे, तो आरुषि ने दिन रात मेहनत कर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कला संकाय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरुषि के पिता नीरज शर्मा खेती-बाड़ी के साथ-साथ जब फ्री समय होता है, तो मजदूरी भी करते हैं। ताकि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सके। आरुषि के
स्कूल शिक्षा बोर्ड में दूसरे स्थान पर आने पर पच्छाद उपमंडल सहित जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। जिला सिरमौर से जो चार छात्र छात्राएं मेरिट सूची में आए हैं, वह सभी सरकारी स्कूलों तथा दुर्गम क्षेत्र के हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!