पांवटा साहिब : वार्ड 06 में इंदरप्रीत कौर की रणनीति ने उड़ाई विरोधियों की नींद, जन संपर्क गजब का
पाँवटा साहिब नगर के वार्ड नंबर-06 से प्रत्याशी इंदरप्रीत कौर की कौशल रणनीति विरोधियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जिस तरह का वार्ड में उनका डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चल रहा है उसका उनको फायदा मिलता नजर आ रहा है। इंदरप्रीत कौर और उनके पति रविंद्र पाल सिंह की अपनी बेदाग और ईमानदार छवि उन्हें वार्ड में लोकप्रिय बना रही है। वार्ड के लोगों का कहना है कि बिना किसी ज्यादा तामझाम और दिखावे के उनके प्रचार का यह तरीका विरोधियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।
वार्ड 6 से पार्षद पद की उम्मीदवार इंद्रप्रीत कौर को चुनाव निशान कुर्सी मिला है। इंदरप्रीत कौर ने वार्ड में उन्हे भरपूर समर्थन का दावा किया है। उनका कहना है कि वह जहां भी लोगों के बीच जा रही है उन्हें प्यार और सम्मान के साथ साथ उनके बतौर पार्षद पूर्व में किए कार्य के कारण जनता उनका समर्थन कर फिर से उन्हें नगर परिषद में भेजने का मन बना चुके है।










