पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और शराबबंदी के विशेष अभियान को आगे बढ़ते हुये आज को DAV स्कूल पांवटा साहिब व Doon Velly स्कूल पांवटा साहिब में दो अलग अलग सेमिनारों का आयोजन किया गया । इन सेमिनार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने DAV स्कूल पांवटा साहिब तथा Doon Velly स्कूल पांवटा साहिब के स्कूली छात्रों और अध्यापकों / प्राध्यापकों के अतिरिक्त स्थानिय लोगों को भी नशीले पदार्थों के गंभीर खतररों और दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और छात्रों व स्थानिय लोगों से ड्रग्स और शराब आदि की बुराइयों से दूर रहने और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का अनुरोध किया ।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय ने छात्रों व लोगों को नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया । इसके अलावा, छात्रों व लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और ऐप के बारे में भी जागरूककिया।











