(नीना गौतम )जिला राजपूत संघ कुल्लू की मासिक बैठक सरवरी स्थित टीचर होम में जिला अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर राजपूत समुदाय से जुड़ी मांगों व समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में राजपूत संघ ने प्रस्ताव पास करते हुए सरकार की ओर से एससी व एसटी वर्ग के पांच साल पुराने कर्ज को प्रदेश सरकार द्वारा माफ करने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस फैसले की घोर निंदा की।
जिला अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि इसमें सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए था ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिल सकता। पठानिया ने कहा कि राजपूत संघ किसी भी जाति अथवा जरूरतमंदों का विरोध नहीं करता लेकिन सरकार की ओर से जो निर्णय लिए जा रहे हैं वह सही नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आर्थिक आधार पर हर वर्ग को लाभ दिया जाए। जातिगत आरक्षण ने पहले ही सामान्य वर्ग के बच्चों को भविष्य अंधकारमय हुआ है, स्कूल व कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों की फीस व छात्रवृतियां देने भी भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एससी व एसटी एट्रोसिटी एक्ट के नाम पर सामान्य वर्ग को मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में जातिगत आरक्षण समाप्त करके आर्थिक आधार पर दिया जाए, भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि उपलब्ध करवाई जाए, प्रमोशन पर आरक्षण को समाप्त किया जाए, अंतरराजातीय विवाह की बजाए गरीब वर्ग के बच्चों की शादी पर यह राशि दी जाए।
पठानिया ने कहा कि यदि सरकार इसी तरह सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव व अन्याय करती रही तो इसका खामियाजा सरकार को 2022 के चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को ढालपुर मैदान में धूमधाम से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा संघ की सदस्यता को गांव-गांव तक बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर शेर सिंह राणा, गुरदयाल सिंह ठाकुर, रेवत सिंह ठाकुर, तुलसी राम ठाकुर, चिमन लाल ठाकुर, रूम सिंह ठाकुर, फतेह चंद ठाकुर, मुरलू राम ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुरव तीर्थ राम राणा सहत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।











