ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में 5 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शहर पांवटा साहिब में खेल प्रतिभाओं का महासंगम होने जा रहा है। ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SGFI) के तत्वावधान में और विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की मेजबानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल अंडर-14 लड़कों की वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक पीएम श्री बॉयज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांवटा साहिब में किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (विद्यालय शिक्षा) डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की। बैठक में आयोजन के लिए गठित की गई विभिन्न समितियों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। वेन्यू प्रभारी डॉ. प्रेम पाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश चंद नेगी ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। उन्होंने सभी समितियों को निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन की सफलता से देश भर में हिमाचल प्रदेश की मेजबानी और खेल प्रबंधन का सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!