निजामुदीन मरकज से लौटे तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव

प्रदेश में तीन मामलों के पॉजीटिव पाए जाने की खबर है। इससे समूचे प्रदेश में हडकंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में ऊना से 8 संदिग्धों के सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें से तीन के पॉजीटिव आने की खबर आ रही है।


बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुदीन मरकज से ही लौटे 12 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इससे पहले सामान्य तौर पर 20 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी। इस रिपोर्ट के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 4 हो गई है। जिसमें से एक महिला पहले से ही टांडा में उपचाराधीन है। एक तिब्बती की मौत हो गई थी। पॉजीटिव पाए गए तीन व्यक्तियों को टांडा रैफर किया जा सकता है।


उधर डीसी संदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों को बुधवार को ही आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। तीनों ही उपमंडल अंब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।उधर अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने कहा कि पॉजीटिव पाए गए लोगों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है, जिन्हें टांडा भेजा जा रहा है।धीमान ने बताया कि प्रदेश में 3904 को निगरानी में रखा गया है। 1511 ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। धीमान ने कहा कि 270 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!