• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और अधिक स्थलों को विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रकृति ने इस प्रदेश को विपुल प्राकृतिक वैभव से नवाजा है, जिसका पर्यटन की दृष्टि से पूर्ण दोहन किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेगें, वही यह प्रदेश आर्थिक दृष्टि से भी स्वावलम्बी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार मण्डी शहर में शिव धाम विकसित करेगी, जहां 12 ज्योर्तिलिंग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा आरती की तरह यहां ब्यास आरती का भी शुभारम्भ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अतिरिक्त आकर्षण प्राप्त हांगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की तीन माह के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी तथा इस वर्ष नवम्बर माह तक निविदाएं भी आमंत्रित की जाएंगी।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा मॉं चिन्तपूर्णी में अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रसाद योजना के तहत 27.18 करोड़ रुपये सैधान्तिक तौर पर स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में कुछ और पहलु जोड़ कर विभाग ने इसके लिए 45.06 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 153 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है तथा कहा कि मण्डी जिले में अन्रराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कि लिए भी ‘ओएलएस’ सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हवाई सेवाएं बढ़ाने की दृष्टि से छः हैलीपोर्ट्स बनाए गए हैं तथा शिमला व मनाली हैलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 64 हैलीपैड्ज़ कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश के विभिन्न भागों में 11 और हैलीपैड्ज़ बनाने की प्रक्रिया जारी है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा में ग्रामीण हाट तथा चम्बा जिला के भलई माता मन्दिर में आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेंटर के निर्माण के लिए 4-4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं तथा सोलन जिला के क्यारी घाट में 24 करोड़ रुपये की लागत से एक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रोप-वे प्रोजैक्ट का कार्य प्रगति पर है जबकि 289 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आदि हिमानी-चामुण्डा रोप-वे के लिए वन स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 94.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भुन्तर-बिजली महादेव रोप-वे के लिए सर्वेक्षण करवा लिया गया है तथा 340 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले पलचन-रोहतांग राज्जू मार्ग के लिए आवश्यक हिस्सा राशि जमा कर दी गई है।

प्रदेश में चल रही सभी पर्यटन परियोजनाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही पर्यटकों का सबसे पसन्दीदा पर्यटन गंतव्य बन सकेगा। उन्होंने शिमला लाईट एण्ड साउंड शो आरम्भ करने पर भी बल दिया ताकि और अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभाग पर्यटन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए निष्ठा एवं उत्साह के साथ से कार्य करेगा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुण्डू, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन मनोज कुमार, परियोजना निदेशक ए.डी.बी. परवीन गुप्ता और अन्य अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

प्रदेश सरकार सड़कों पर दबाव कम करने के लिए रज्जू मार्गों के निर्माण की सम्भावनाएं तलाश रही है : मुख्यमंत्री

Next Post

रोड सेफ्टी ऑडिट के उपरान्त ही सभी नई सड़कें पास होंगी : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 77 बस्तियों को जोड़ने की योजना

Next Post
रोड सेफ्टी ऑडिट के उपरान्त ही सभी नई सड़कें पास होंगी : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 77 बस्तियों को जोड़ने की योजना

रोड सेफ्टी ऑडिट के उपरान्त ही सभी नई सड़कें पास होंगी : मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 77 बस्तियों को जोड़ने की योजना

शिक्षा व ग्रामीण विकास विभाग की लैपटॉप आपूर्ति में पूर्ण पारदर्शिता : निगम

शिक्षा व ग्रामीण विकास विभाग की लैपटॉप आपूर्ति में पूर्ण पारदर्शिता : निगम

पांवटा साहिब : ट्रैक्टर चोरी करके ले जाता आरोपी गिरफ्तार , पुलिस रिमांड पर खोलेगा राज

पांवटा साहिब : ट्रैक्टर चोरी करके ले जाता आरोपी गिरफ्तार , पुलिस रिमांड पर खोलेगा राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App