जी हां हम बात कर रहे हैं नशा तस्करों का ठिकाना बन चुके देवी नगर के वार्ड नंबर 10 की जहां पर आज पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को 2 पॉइंट 40 ग्राम चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है
आरोपी संजीव पुत्र मंगतराम उम्र 30 वर्ष देवी नगर के वार्ड नंबर10 का निवासी है तथा लंबे समय से स्मेक बेचने का कारोबार कर रहा है मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामले में सलाखों के पीछे रह चुका है परन्तु पैसे के लालच में वह फिर यह नशे अ कारोबार करने लग गया | आरोपी ने नशा तस्करी करके करोडो की कोठी बना ली है |
वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर ना होने की वजह से पांवटा साहिब के नायाब तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया तथा उनके सामने ही सारी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के नायाब तहसीलदार इंदर सिंह ने बताया कि एक आरोपी को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है तथा उनको मौके पर कानूनी कार्रवाई के लिए बुलाया गया था | मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पौंटा साहिब पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है












