• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

भारत में रूस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Desk by Desk
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

भारत में रूस के राजदूत निकोलय आर. कुडाशेवा ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बातचीत करते हुए कहा कि रूस और हिमाचल प्रदेश में भौगोलिक एवं सांस्कृतिक सहित अनेक समानताएं हैं। कुल्लू जिला के नग्गर में रॉरिक द्वारा स्थापित रॉरिक आर्ट गैलरी भारत व रूस के मैत्री सम्बन्धों का एक जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रूस और हिमाचल प्रदेश पर्यटन, कृषि, आपदा प्रबन्धन आदि विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने रूसी राजदूत को धर्मशाला में नवम्बर माह में प्रस्तावित ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट’ की जानकारी देते हुए कहा कि इस सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल में उपलब्ध व्यापक निवेश क्षमताओं को प्रदर्शित करना तथा रूचि रखने वाले उद्यमियों का सहयोग प्राप्त करना है। उन्होंने रूस को इस आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और रूस कृषि, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, ईको पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में परस्पर सहयोग कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस एवं हिमाचल प्रदेश के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं तथा कहा कि राज्य सरकार कुल्लू में स्थित रॉरिक आर्ट गैलरी को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने रूस एवं हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक सम्बन्धों को और सुदृढ़ करने पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के गेयटी थियेटर और अन्य कुछ मुख्य स्थानों पर रूस के 30 राष्ट्रीय धरोहर स्थलों से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएंगी ताकि लोगों को रूस की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पता लग सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट’ के दौरान भी रूस की फोटो प्रदर्शनी के लिए विशेष स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
भारत में रूस के राजूदत निकोलय आर. कुडाशेवा ने कहा कि रूस हिमाचल के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन और साहसिक खेलों के क्षेत्रों में सहयोग करने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि रूस ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट’ में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को जिला कुल्लू के नग्गर स्थित रॉरिक आर्ट गैलरी में इस वर्ष अक्तूबर में आयोजित होने वाले रॉरिक उत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्य सचिव बी.के अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, भाषा, कला एवं संस्कृति की सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share160SendTweet100
Previous Post

शिमला में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटी, चालक समेत 3 की मौत, 6 बच्चे घायल

Next Post

राजगढ़ क्षेत्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित होगी विशाल एंटी-हेलगन , चंदोल में खुला आईपीएच को नया उप मण्डल कार्यालय

Next Post
????????????????????????????????????

राजगढ़ क्षेत्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित होगी विशाल एंटी-हेलगन , चंदोल में खुला आईपीएच को नया उप मण्डल कार्यालय

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शिमला में हुई बस दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शिमला में हुई बस दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

शिमला शहर में अनाधिकृत पार्किंग पर होगी कड़ी कार्रवाई , मुख्यमंत्री ने की सड़क सुरक्षा पर बैठक की अध्यक्षता

शिमला शहर में अनाधिकृत पार्किंग पर होगी कड़ी कार्रवाई , मुख्यमंत्री ने की सड़क सुरक्षा पर बैठक की अध्यक्षता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App