• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

संत कबीर जयंती समारोह आयोजित ,संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का सन्देश

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

405
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया कि संत शिरोमणि कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण वर्तमान समय में आवश्यक है। डॉ. सैजल आज सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक शहर परवाणू के टकसाल स्थित कबीर मंदिर में आयोजित संत गुरू कबीर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. सैजल ने कहा कि संत कबीर का प्रादुर्भाव जिस समय हुआ वह काल अनेक सामाजिक विषमताओं, असमानताओं एवं ऊंच-नीच के भाव से ग्रस्त था। संत कबीर ने ऐसे समय में न केवल अपनी वाणी के माध्यम से समाज को जागृत करने का कार्य किया अपितु विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार भी किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने विभिन्न सामाजिक विषमताओं को समाप्त करने तथा जात-पात से ऊपर उठकर कार्य करने का आह्वान किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि भौतिकतावाद के वर्तमान युग में संत कबीर की शिक्षाएं विशेष रूप से प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को सही रास्ता दिखाने तथा समाज को सांप्रदायिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता के पथ पर ले जाने में संत कबीर का साहित्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विभिन्न माध्यमों में उपलब्ध संत कबीर की वाणी को पढ़ें एवं सुनें तथा इस पर अमल करें। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अत्यंत सरल बोली में जीवन के वास्तविक मूल्यों को समझाया है।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

डॉ. सैजल ने कहा कि भारत को विश्व में अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। भारतीय धार्मिक पद्धति प्राणी को प्राणी से तथा मानव को प्रकृति से जोड़ती है। हमें आज अपनी विशुद्ध भारतीय पद्धति का अनुसरण करना होगा ताकि सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं वसुधैव कुटु बकम की अवधारणा पल्लवित एवं पोषित होती रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कबीर सभा के संत बनी साहिब ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। उन्होंने मानव जीवन को सरल बनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल की अध्यक्ष दौलत ठाकुर, सचिव कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत टकसाल के प्रधान अमरनाथ, उपप्रधान कमल कुमार, सदगुरू कबीर मंदिर टकसाल समिति के प्रधान उदय राम, सचिव वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अमर दास, सदस्य सुभाष कुमार, भगवान दास, ओमदत्त, राकेश कुमार, कार्यकारी सहायक आयुक्त परवाणू मुकेश शर्मा, विद्युत बोर्ड परवाणू के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा, सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप, अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी सं या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share166SendTweet100
Previous Post

नॉर्वे और सीरिया में भारत के राजदूतों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Next Post

पांवटा साहिब में टूटी सडको व हादसों के लिए आई पी एच विभाग जिम्मेवार , जगह जगह खोद डाली सड़के

Next Post
पांवटा साहिब में टूटी सडको व हादसों  के लिए आई पी एच विभाग जिम्मेवार , जगह जगह खोद डाली सड़के

पांवटा साहिब में टूटी सडको व हादसों के लिए आई पी एच विभाग जिम्मेवार , जगह जगह खोद डाली सड़के

नाहन : सिरमौर में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा की हड़ताल देखते हुए  एस्मा लागू

नाहन : सिरमौर में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा की हड़ताल देखते हुए एस्मा लागू

पांवटा साहिब में आयोजित किया बाल सरक्षण जागरूकता शिविर

पांवटा साहिब में आयोजित किया बाल सरक्षण जागरूकता शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App