सतोन जिला परिषद वार्ड न० 6 से प्रत्याशी प्रेम चन्द को चुनाव चिन्ह मिला मेज का पंखा 

सतोन जिला परिषद वार्ड न० 6 से प्रत्याशी प्रेम चन्द को चुनाव चिन्ह मिला मेज का पंखा

 

जिला परिषद सतोन वार्ड की सभी पंचायत के मतदाताओं को मेरा प्यार भरा नमस्कार मेरा उद्देश्य चुनाव लड़ने का सिर्फ एक है और वो है क्षेत्र की दुर्गति को दूर कर कर उसका विकास करना अस्पतालों को दुरुस्त करना उसमें आम जनता को अच्छी सुविधा मिले उसके लिए प्रयास करना जितनी भी सडके खराब है उन सभी सड़कों को दुरुस्त करना और जरूरत पड़ने पर आप सभी लोगों के साथ खड़ा होना बस यही मेरा उद्देश्य है हमारे प्रयास आखिरी क्षण तक आपके साथ खड़े होने के रहेंगे हमने बिना पद पर रहते हुए भी कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे आम जनता को फायदा हो रहा है चाहे वो अस्पताल है चाहे वो सड़क है और आने वाले समय में हमारे क्षेत्र से लोगों का पलायन न हो इसके लिए भी भरसक प्रयास किए जाएंगे बस आप लोगों से गुजारिश है अगर आप लोगों को मुझ पर भरोसा है तो पंखे के निशान पर मोहर लगाकर हमें जीत का आशीर्वाद दीजिए अगर ऐसा हो गया तो हम जिला के अधिकारियों के साथ उस टेबल पर बैठे होंगे जिस पर मंत्री विधायक और जिला के आला अधिकारी बैठे होंगे और वहां पर हम क्षेत्र के विकास के लिए वो योजनाएं लाने का प्रयास करेंगे जिसकी अभी तक किसी ने कल्पना भी नहीं की है हम राजनीति करने नहीं आ रहे हैं कुछ करने के लिए आ रहे हैं और अगर हम स्वास्थ्य सड़क जैसे क्षेत्रों में आप लोगों के लिए संतोषजनक कार्य नहीं कर पाए तो हम मात्र डेढ़ वर्ष में यानी के 18 महीनो में ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे मगर आप हम पर भरोसा रखिए कि जिस तरीके से हम काम करते हैं उस तरीके से हमें 18 महीने में पद छोड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी आप लोगों के आशीर्वाद से हम 18 महीने से पहले ही स्वास्थ्य और सड़कों की दशा सुधार कर रहेंगे आप लोग अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखें और पंखे के निशान के आगे मोहर लगाकर हमें विजय बनाएं

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!