ADVERTISEMENT

Shimla: अब लिंग आधार पर बांटने का प्रयास कर रही भाजपा : राठौर

Khabron wala

भाजपा देश में सुनियोजित तरीके से विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां पहले धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास किया, वहीं अब लिंग आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया राष्ट्र संबोधन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर बड़ा ऐलान करेंगे लेकिन जब संबोधन हुआ तो उसमें कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। करीब 29 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर ही अधिकतर समय हमला किया।

राठौर ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है, ऐसे में इसे दोबारा राजनीतिक मुद्दा बनाकर भाजपा चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। राठौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में महिलाओं को संपत्ति में अधिकार जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। दूसरी तरफ भाजपा ने महिलाओं के हित में ऐसा कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!