ADVERTISEMENT

नाबालिगा को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Khabron wala

पुलिस थाना हरोली के तहत गांव में रहने वाली नाबालिगा को भगाने के मामले में पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिगा के परिजनों ने उनकी बच्ची के गुम होने संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान व पंडोगा पुलिस चौकी के प्रभारी गुरध्यान शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन करके कार्रवाई शुरू की। उन्होंने तकनीकी व अपने सूत्रों के हवाले से छानबीन शुरू करते हुए पंजाब पुलिस की भी मदद ली। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही बच्ची को जिला पटियाला के राजपुरा रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिगा 12 वर्ष की है जबकि आरोपी की उम्र 60 वर्ष है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि महज 24 घंटे के भीतर ही नाबालिगा को सकुशल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!