Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से पिता-पुत्री के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। वहीं, जलोग पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस चौकी जलोग में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पति कुलदीप और 18 वर्षीय बेटी स्नेहा 12 सितम्बर की शाम अपनी पिकअप गाड़ी (नंबर-एच.पी.06सी.6062) में कुमारसैन की तरफ गए थे। देर रात करीब 1.30 बजे पति ने फोन पर पंदोआ पहुंचने की बात कही, जिसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दिनभर खोजबीन के दौरान उनकी पिकअप ओगली गांव के पास सड़क किनारे लावारिस मिली, जिसका कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था।
वहीं, परिजनों ने अवैध हिरासत या अपहरण की आशंका जताई है। जलोग पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।












