ADVERTISEMENT

सिरमौर में नशा विरोधी अभियान में तीन महीनों में 75 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में जुटी पुलिस टीम को साल 2026 की पहली तिमाही में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक की तीन महीने की अवधि के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कारर्वाई की गई है। इस दौरान कुल 49 मामले दर्ज किए गए और 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 2.375 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बरामद किए गए मादक पदार्थों की खेप में 379.59 ग्राम अफीम, 136.88 ग्राम हेरोइन और 11.163 किलोग्राम चूरा पोस्त शामिल है। इसके अलावा 16,293 कैप्सूल और 4,905 नशीली गोलियां भी जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपियों से 53,590 रुपये की नकदी भी बरामद की है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन. एस. नेगी ने पत्रकारों को बताया कि सरकार के आदेशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों में शामिल अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति और लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से की ये अपील
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साल 2026 की पहली तिमाही में पुलिस टीम को शानदार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि 49 एफआईआर दर्ज कर 75 लोगों की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है और पुलिस को मिल रही सफलता में नागरिकों का बड़ा हाथ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और नशा तस्करों के बारे में जानकारी दें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से मुक्त कराया जा सके।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!