ADVERTISEMENT

घर से अचानक लापता हुई किशोरी, अपहरण का संदेह; पुलिस जांच जारी

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा चौकी क्षेत्र से एक किशोरी के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इस संदर्भ में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाते हुए अपनी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है।

परिजनों ने जताया अपहरण का अंदेशा
पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते है और हरोली क्षेत्र के एक गांव में सपरिवार रहता है। बीते 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम पर गया था, जबकि उसकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम को जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो उन्होंने किशोरी को घर से नदारद पाया। इसके बाद परिवार वालों ने किशोरी की तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और उसकी सहेलियों के यहां जाकर पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है और पुलिस को उसका नाम व विवरण सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उनकी बेटी को कहीं ले गया है।

मामला दर्ज
वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन और किशोरी के संभावित ठिकानों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!