ADVERTISEMENT

सिरमौर में दर्दनाक हादसा… खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील अंतर्गत देवामानल गांव में दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई अभिनव (9) गांव के समीप जंगल में बकरियां और बैल चराने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते साथ बह रही खड्ड में डूब गए।

बताया जा रहा है कि अभिनव बोलने और सुनने में असमर्थ था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को खड्ड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरा इलाका स्तब्ध है।

उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहसीलदार नौहराधार को प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!