ADVERTISEMENT

सिरमौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामद

सिरमौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन की बरामद

Khabron wala

जिला सिरमौर, थाना रेणुका जी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दिनांक 06-05-2026 को थाना रेणुका जी की पुलिस टीम को खदाल मंदिर मोड़ पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रोहित परमार व बलिन्द्र सिंह कार नं0 HP 63C 2969 में नाहन की तरफ से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर रेणुका जी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकाबंदी की। नाका पर उपरोक्त कार को रोका गया। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रोहित परमार पुत्र स्व0 श्री शिवपाल गांव व डा0 ददाहु, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने बलिन्द्र सिंह पुत्र श्री पृथ्वी सिंह निवासी गांव खेना, डा0 कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर बताया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में सिगरेट के पैकेट में 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। दौराने अन्वेषण उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है । अन्वेषण पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशा का सामान कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने जा रहे थे। नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!