नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत ग्राम पंचायत रामपुर-भारपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में रामपुर-भारापुर पंचायत में लगभग 22 करोड़ की लागत से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे है।
उन्होंने आज बहुतकनीकी पॉलिटेकनिक संस्थान में 3 करोड़ 17 लाख 26 हजार
रूपये की लागत से रामपुर-भारापुर के छात्रावास (छात्र) व 3 करोड़ 30 लाख 29 हजार
रूपये की लागत से छात्रावास कन्या तथा 6 करोड़ 20 लाख 98 हजार
रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय बहु तकनीकी पांवटा साहिब के 25 आवासीय परिसर का शिलान्यास किया।
उन्हांेने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल
मंे इस संस्थान को दो और टैªड
प्रदान किए गए है अब इस संस्थान में 4 टैªड में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा
रहा है। इसके
उपरान्त डॉ0 बिंदल ने
रामपुर-माजरी में 4 करोड़ 16 लाख तीन हजार रूपये की लागत से उठाउ पेयजल
योजना का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते
हुए कहा कि इस पेयजल योजन से इस क्षेत्र के लगभग आठ गांव जिनमें रामपुर, माजरी, महराड, खैरी, गूगलों, खम्बानगर, माजरी व
डोइयोवाला गांव को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।
इसके उपरान्त डॉ0 बिंदल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला
रामपुर-भारापुर मंे 40 लाख
रूपये की लागत से बने स्कूल के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया।
इस अवसर
पर रामपुर-भारापुर के पूर्व प्रधान रत्न लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया
तथा शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रधान माजरा विजेश गोयल, प्रधान धौलाकुंआ मलकीत सिंह ने अपने विचार
रखे। इस अवसर पर भाजपा मण्डलाध्यक्ष
प्रताप ठाकुर, महामंत्री
रत्न, जिला परिषद सदस्य
मनीष चौहान, प्रधान हरिपुर खोल
रीता देवी, प्रधान खोलर पंचायत
अमर सिंह, प्रधान धौलाकुंआ
मलकित सिंह, प्रधान माजरा
ब्रिेजेश गोमल, प्रधान
परदुनी अक्षर भारती, प्रधान
सैनवाला कमलेश, बीडीसी वाईस चेयर
मेन कृष्ण कांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।












