• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Solan: परवाणू में टाेल कर्मी को जानबूझकर कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Desk by Desk
11 minutes ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के प्रवेश द्वार परवाणू से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। यहां ओल्ड बैरियर टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार करते हुए ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी को जानबूझकर कुचलने का प्रयास किया। टक्कर मारने के बाद आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन टोल प्लाजा की सीसीटीवी कैमरों और फास्टैग ने कुछ ही घंटों में उसका राज खोल दिया।

You may also likePosts

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 35 वर्षीय महिला की हत्या, पति और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, कमरे से कुछ दूर फेंका था शव

हिमाचल के इस सहकारी बैंक की जमेगी धाक, दुनिया के बेस्ट सिस्टम पर शिफ्ट हुआ 22 हजार करोड़ की संपत्ति वाला कमाऊ पूत

23वीं हिमाचल प्रदेश जूनियर वुशु चैंपियनशिप में द स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भयानक हादसा: स्कूटी को 200 मीटर घसीटा, बाइक सवार 2 युवकों की ली जान; गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने टोल शुल्क के लिए एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और कार को हल्का-सा कर्मी की तरफ मोड़ते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी बेखौफ होकर बैरियर पार करते हुए फरार हो गया। इस जानलेवा हमले में टोल कर्मचारी गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। मूल रूप से बठिंडा (पंजाब) के रहने वाले गुरविंदर के हाथ में गहरी चोट लगी है और पेट में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद साथी कर्मचारियों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी भले ही मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन वह टोल प्लाजा के फास्टैग रीडर से नहीं बच सका। टोल प्रबंधन के अनुसार फरार होते समय कार का नंबर फास्टैग रीडर में स्कैन हो गया था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में ही वाहन और आरोपी की शिनाख्त कर ली।

परवाणू के डीएसपी अनिल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की कार (HR 49-8316) को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर कालका (हरियाणा) से सटे मल्ला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे पूछताछ के लिए थाने तलब कर लिया है। इस घटना के बाद टोल कर्मचारियों में भारी रोष है। पुलिस अब घटना के असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल के इस सहकारी बैंक की जमेगी धाक, दुनिया के बेस्ट सिस्टम पर शिफ्ट हुआ 22 हजार करोड़ की संपत्ति वाला कमाऊ पूत

Next Post

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 35 वर्षीय महिला की हत्या, पति और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, कमरे से कुछ दूर फेंका था शव

Next Post
सिरमौर के युवक का हरियाणा में मर्ड*र : 2 दोस्त भी गंभीर घायल, काम को लेकर हुआ था विवाद

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 35 वर्षीय महिला की हत्या, पति और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, कमरे से कुछ दूर फेंका था शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App