Solan: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Khabron wala

सोलन के दोहरीदिवार क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़े देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में शव को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया शव किसी प्रवासी मजदूर का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!