ADVERTISEMENT

सिरमौर: डम्पर ने स्कूटी को रौंदा, पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ा दम, पसरा मातम

Khabron wala

कालाअम्ब में एक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नेशनल हाईवे-07 पर कालाअम्ब मस्जिद के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर मैनथापल से कालाअम्ब की ओर जा रही थी कि तेज गति से आ रहे डंपर से स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवती को मौत हो गई। युवती की पहचान 22 से 23 वर्षीय चंचल के रुप में हुई है।

हादसे में युवती के पिता ठीक बताए जा रहे है। मगर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!