Solan: सांड के हमले से व्यापारी की मौत, बचाने गया बेटा भी घायल

Khabron wala 

क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारी देवेंद्र वोहरा की बुधवार सुबह सांड के हमले में मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे पर भी सांड ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 8:15 बजे देवेंद्र वोहरा अपने घर के बाहर सीढ़ियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसे देख कर एक राहगीर ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनका बेटा मौके पर पहुंचा और अपने पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र वोहरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे का उपचार जारी है।

घटना के बाद व्यापार मंडल कुमारहट्टी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरे बाजार को बंद रखा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा सांडों और अन्य बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो आज एक परिवार अपने मुखिया को नहीं खोता। व्यापार मंडल एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!