हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हुई है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि रामपुर बुशहर के घोटोला क्षेत्र में हुए हादसे में कडंक्टर और यात्री की मौत हो गई है. बस में 24 यात्री सवार थे. पुलिस और बचाव दल ने मौके से घायलों को निकाला है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है. रामपुर बुशहर उपमंडल में बुधवार शाम करीब सात बजे खोलीघाट के पास खराहण, टोलू घोटोला में एचआरटीसी बस खाई में गिर गई. कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हादसे की पुष्टि की है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और इसमें एक कडंक्टर भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार, बस में कुल 24 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि 22 लोग घायल हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके से घायलों को निकाला है. रामपुर खोलीघाट रूट पर यह बस जा रही थी और करीब शाम को सात बजे यह हादसा पेश आया है. हादसे में कई लोगों के सिर में चोट लगी है. शिमला पुलिस ने 24 लोगों के बस में सवार होने की पुष्टि की है. बस चालक को सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं.








