Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पर्यावरण की सुरक्षा जीवन के लिए आवश्यक- न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी देवदार का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
4 years ago
in हिमाचल प्रदेश
187
0
402
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी ने युवाओं का आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण सजगता के साथ कार्य करें क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा पृथ्वी पर मानव जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी आज सोलन जिला के अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत कुंहर के घड़ियाच में पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के तत्वावधान में किया गया। 
न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी ने देवदार का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर घड़ियाच मे देवदार तथा बाण के करीब 1100 पौधे रोपे गए। इस पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। 


न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता न केवल मानव जीवन के लिए बल्कि सृष्टि की प्रत्येक उत्पत्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रोपे गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करें ताकि पौधे वृक्ष बन सकें। 

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर


न्यायमूर्ति धर्म चन्द चौधरी ने कहा कि प्राचीन समय में वनों एवं वन्य जीवों तथा वनस्पति का संरक्षण सभी का सामूहिक उतरदायित्त्व होता था एवं वनों को जीवनदायी माना जाता था। भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजा का मुख्य कारण भी पर्यावरण संरक्षण ही है। जल, जंगल एवं जमीन का संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होेंने कहा कि वरिष्ठजनों के वनों की सुरक्षा के अनुभव वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं।


प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित आवरण आवश्यक है। हरित आवरण में सत्त वृद्धि के लिए हमें न केवल वृक्षों के अवैज्ञानिक एवं अंधाधुंध कटान पर रोक लगानी होगी अपितु युवाओं को वन संरक्षण के महत्व को भी समझाना होगा। 


कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार व्यक्त किए गए। इन छात्रों को न्यायामूर्ति धर्म चन्द चौधरी द्वारा पुस्तकें भेंट की गई। उन्होंने सभी छात्रों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष भूपेश शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर एवं हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


न्यायामूर्ति धर्म चंद चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रोमिला चौधरी , हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेमपाल रांटा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोलन राजेश चैहान, मोबाईल यातायात दण्डाधिकारी सोलन एवं सिरमौर गौरव महाजन, सिविल जज अर्की प्रशांत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्ण चंद, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संजीव भूषण, वन मंडल अधिकारी कुनिहार सतीश नेगी, ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान कमलेश कुमारी, बीडीसी सदस्य कांता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share161SendTweet101

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

6 months ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

6 months ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

6 months ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

6 months ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

7 months ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

7 months ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

11 months ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

1 year ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

4 years ago
Load More

Categories

  • अपराध (313)
  • ऊना (3)
  • काँगड़ा (23)
  • कुल्लू (32)
  • खेल (1)
  • चम्बा (9)
  • देश (10)
  • धमाकेदार ख़बरें (5)
  • धर्म (1)
  • बिलासपुर (2)
  • मंडी (2)
  • मनोरंजन (5)
  • मुख्य ख़बरें (4,979)
  • राजनीती (20)
  • लाहौल स्पिति (3)
  • विदेश (1)
  • शिमला (19)
  • सिरमौर (1,832)
  • सोलन (87)
  • हमीरपुर (1)
  • हिमाचल प्रदेश (2,163)
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In