ADVERTISEMENT

आबकारी कमिश्नर ने सस्पेंड किया सराहां-राजगढ़ का इंस्पेक्टर गत वर्ष होलसेल से रिटेल शराब का एक्साइज ना लेने पर सरकार को राजस्व में हुआ 1. 23 करोड का नुकसान

आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला सिरमौर के एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। सरकार को एक करोड़ 23 लाख का चूना लगाने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंशन लेटर जारी कर दिया गया है। यह इंस्पेक्टर जिला सिरमौर के राजगढ़ व सराहां में तैनात था, यही पर उसने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर व दिसंबर महीने में सरकार को बड़ा चुना लगाया था।

जानकारी के अनुसार शराब को होलसेल से रिटेल में भेजने की एवज में लाइसेंस फीस, जो सरकार को मिलनी थी, वह नहीं ली गई और एक करोड़ 23 लाख रुपए का कुल राजस्व नुक्सान सरकार को पहुंचाया गया। जिसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग के ध्यान में जब यह मामला आया, तो उन्होंने इसकी छानबीन शुरू की। जिसके चलते करीब 6 महीने के बाद इस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई। आबकारी कराधान आयुक्त रोहन चंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!