• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सुकेती जीवाश्म पार्क को पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

Desk by Desk
8 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
403
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर ज़िले में सुकेती जीवाश्म पार्क को एशियन विकास बैंक की सहायता से पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पार्क के विकास के लिए किसी भी निजी निवेश को स्वीकार करेगी।

वह नागल सुकेती में संग्रहालय तथा जीवाश्म पार्क को दौरा करने के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यह पार्क प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार द्वारा उठाया गया कदम था और यह पार्क एशिया का पहला जीवश्म पार्क है। उन्होंने कहा कि पार्क को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा तथा राज्य सरकार द्वारा इसके लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्क का भ्रमण करने वाले सेलानियों की सुविधा के लिए जीवाश्म पार्क की ओर जाने वाली सड़क का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए और अधिक जलापूर्ति प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सुकेती गांव के लिए ट्यूबवैल भी स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि कालाअम्ब में ईएसआई अस्पताल खोलने का मामला केन्द्र सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने मार्कण्डेय नदी के तटीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं और वह राज्य सरकार की उपलब्धियों से सन्तुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्तमान बजट में राज्य के लोगों के लिए 30 नई कल्याणकारी योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का एक मात्र उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास सुनिश्चित करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे करने पर नहीं, बल्कि काम करने पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में प्रत्येक के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव सहायता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने लोगों से 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कालाअम्ब पंचायत तथा साडा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी शुभारम्भ किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअम्ब में निर्मित होने वाली अग्निशमन चौकी के भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने 10.74 करोड़ रुपये की लागत से त्रिलोकपुर-कालाअम्ब-सुकेती-बिक्रमबाग सड़क के सुदृढ़ीकरण की भी आधारशिला रखी।

इस अवसर पर पार्क के निदेशक डॉ. रतीश चन्देल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने जीवाश्म पार्क से संबंधित पावर प्वाईंट प्रस्तुति भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पार्क में प्रतिदिन लगभग 1500 व्यक्ति, शोधकर्ता तथा जीवन-विकास में रूचि रखने वाले लोग आते हैं। शहरी विकास मंत्री श्रीमती सरवीण चौधरी व अन्य गणमान्य के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share164SendTweet100
Previous Post

केरला की तर्ज पर हिमाचल सरकार को भी पत्रकारों को देनी चाहिए पैंशन

Next Post

नाहन जलापूर्ति योजना का निर्माण 72 करोड़ की लागत से किया जाएगा , करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं मुख्यमंत्री

Next Post
????????????????????????????????????

नाहन जलापूर्ति योजना का निर्माण 72 करोड़ की लागत से किया जाएगा , करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं मुख्यमंत्री

निजी स्कूलों की  बसों में  बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

निजी स्कूलों की बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

बैशाखी मेला मनाया जायेगा 14 से 16 अप्रैल तक , शिरगुल देव की प्रसन्नता के लिए लगता है मेला

बैशाखी मेला मनाया जायेगा 14 से 16 अप्रैल तक , शिरगुल देव की प्रसन्नता के लिए लगता है मेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App