राजगढ़ : ठेका बंद होने के बावजूद बेच रहा था शराब , पुलिस ने किया मामला दर्ज

गत दिवस  पुलिस चौकी यशवंतनगर पर गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि यशवन्तनगर L-14 मे कार्यरत   सेलमेन  संजीव कुमार उर्फ मोनु निवासी गांव टिक्कर कुंच ठियोग जिला शिमला हि0प्र0 Corona Virus माहामारी के दौरान सरकार द्वारा बन्द की गई ठेका शराब बेचने के बावजुद अपने किराये के कमरे से अवैध तौर पर शराब बेचने का धन्धा कर रहा है ।

 जिस सूचना के आधार पर पुलिस चौकी यशवंतनगर की पुलिस टीम द्वारा संजीव कुमार उपरोक्त के किराये के कमरे पर दबिश दी गयी । तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के कमरे से 32 बोतले देसी शराब, 14 बोतलें अंग्रेजी शराब व 08 बोतलें बीयर शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।  जिस पर संजीव कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अधीन मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!