अग्निवीर भर्ती में इस बार ARO हमीरपुर से 1000 युवाओं की सेलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के आदेश

Khabron wala

थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत लगभग 1000 युवाओं की सेलेक्शन हुई है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

श्रीधर राजन ने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 27 मई को सुबह 8:30 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!