सिरमौर में दर्दनाक हादसा: पुल से रेहड़ी समेत नीचे गिरा 27 वर्षीय युवक, गई जान, क्षेत्र में शोक

Khabron wala 

सिरमौर जिले के बर्मा पापड़ी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहे युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, राम लाल (27) निवासी बर्मापापड़ी अपनी रेहड़ी लेकर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि बर्मापापड़ी क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलने पर कालाअंब पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!