• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

भाजपा के खिलाफ हमारे पास एक ही ब्रह्म अस्त्र वो है वीरभद्र सिंह : रंजिता रंजन

Desk by Desk
9 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
497
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हिमाचल को नशे व दानव भूमि कहने वालों को जनता देगी जवाब, मोदी ने हिमाचल आकर यहां की महिलाओं को दिया गैस बढ़ौत्तरी का तोहफा ,पंजाब में नशा फैलाने वाली अकाली-भाजपा को हिमाचल में भी मिलेगा जवाब

( धनेश गौतम )हिमाचल कांग्रेस सहप्रभारी एवं सांसद रंजिता रंजन ने कहा है कि भाजपा को हिमाचल हारने का डर हो गया था और तभी देशभर के भाजपा मुख्यमंत्रियों को व बड़े नेताओं को यहां प्रचार के लिए लाइन लगाकर भेजा। उन्होंने कहा कि मुझे जब मीडिया के लोगों ने पूछा कि भाजपा के नेताओं की पूरी खेप हिमाचल में है और आपके नेता क्यों नहीं आ रहे हैं तो मैंने यह जवाब दिया कि हमारे पास हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं के लिए एक ही ब्रह्म अस्त्र हैं वोह है वीरभद्र सिंह। रंजिता रंजन मंगलवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कांंग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थी।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

वे यहां कुल्लू सदर के कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर के चुनाव प्रचार में भाग लेने आई थी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा ने इस विस क्षेत्र में सात-सात मुख्यमंत्री चुनावी प्रचार में भेजे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का गढ़ है और यह देवभूमि है लेकिन मोदी सहित कुछ लोग यहां आकर कभी इसे दानव भूमि तो कभी नशे की धरती कहते हैं। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को यहां की जनता यहां की धरती को दानव धरती व नशे की धरती कहने वालों को जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अकाली-भाजपा ने पंजाब को नशे की भूमि बनाया उसी तरह हिमाचल को भी बनाना चाहती है लेकिन पंजाब की जनता ने जिस तरह नशे की सरकार को उखाड़ फैंका ठीक उसी तरह से हिमाचल में भाजपा को सता में नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि जो मोदी सुरक्षा की बात करते थे आज तीन वर्षों में इतने फौजी शहीद हुए हैं उतने आज तक इतिहास में कभी नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सलाम है कि आज मोदी विदेश जाना भूल गए हैं। जब हम लोकसभा में मोदी को ढूंढते रहते थे तो पता चलता था कि वह 25 दिनों से विदेश यात्रा में है लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनकी विदेश यात्रा भुला दी है और आज वे हमारे देश में है।  उन्होंने कहा कि जो मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने व महिला सुरक्षा की बात कहते थे आज उनके मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य बलात्कारी प्रदेश  बनाकर रखे हैं और उनके अध्यक्ष के बेटे की इनकम 50 लाख से 80 करोड़ कैसे हो गई हैं यह देश की जनता मोदी से पूछ रही है। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रचार के लिए भेजा है वे यहां क्या लेकर आए हैं।

जो योगी यूपी में मुख्यमंत्री होते हुए अपने प्रदेश में युवाओं को नौकरी नहीं दे सके, महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सके वे हिमाचल में क्या देने आए हैं। उन्होंने कहा कि हां मोदी साहब हिमाचल में आकर महिलाओं को जरूर तोहफा दे गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मोदी के पांव हिमाचल में पड़े तो वैसे ही सबसीडी वाले सिलेंंडर का मूल्य 100 रूपए बढ़ा और बिना सब्सीडी वाले सिलेंडर का मूल्य 150 रूपए बढ़ाया। नोटबंदी से भी

मोदी ने महिलाओं को उपहार दिए हैं जिन महिलाओं ने बचा-बचा कर दुख के समय पैसे जमा कर रखे थे वे एक मिनट में निकाल दिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हां मोदी साहब की महिलाओं पर मेहरबानी है क्योंकि अपनी तो घर में बंद रखी है और देश की महिलाओं के हितैषी बनते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी क्या जाने महिलाओं का दर्द। उन्होंने कहा कि मोदी ने सरकार बनाने से पहले दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन साढ़े तीन वर्षों में मात्र चार लाख नौकरी दी है और अब हिमाचल में भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। जो केंंद्र में बैठकर नौकरी नहीं दे सके वे प्रदेश में क्या देंगे। उन्होंने कुल्लू में भाजपा के प्रत्याशी महेश्वर सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति वीरभद्र सिंह का नहीं हो सका, अपना नहीं हो सका और भाजपा का नहीं हो सका वह आम जनता का क्या हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर की तारीफों के भी पुल बांधे।

Share258SendTweet100
Previous Post

सिरमौर ट्रक ओप्रटर यूनियन से कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग को मिला भारी समर्थन पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

Next Post

बीजेपी को जैलभोज के अश्यारी से एक और झटका 11 परिवार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Next Post
बीजेपी को जैलभोज के अश्यारी  से एक और झटका 11 परिवार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

बीजेपी को जैलभोज के अश्यारी से एक और झटका 11 परिवार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

सिरमौर जिला में तीन चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त       सीधे तौर पर की जा सकती है  चुनाव संबधी शिकायत

सिरमौर जिला में तीन चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त सीधे तौर पर की जा सकती है चुनाव संबधी शिकायत

कोई भी हो  मज़बूरी वोट डालना जरूरी-  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं  उपायुक्त की मतदाताओं से अपील

कोई भी हो मज़बूरी वोट डालना जरूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त की मतदाताओं से अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App