• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शिंदे व वीरभद्र के स्वागत में कांग्रेस की गुटबाजी आई सड़कों पर

Desk by Desk
9 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
426
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

 

-आदित्य ने शाड़ाबाई व राम सिंह मिंया ने बजौरा में किया स्वागत

-सुक्खू ने शिंदे को दिया बंजार में संतुलन बनाने का आश्वासन

कुल्लू, 19 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कुल्लू पहुंचे और औट से लेकर कुल्लू तक कांग्रेसियों ने उक्त आला नेताओं का भव्य स्वागत किया। किसी ने भी स्वागत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन इस स्वागत में कांग्रेस की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा से ही गुटबाजी का आलम शुरू हो गया था। यहां पर बंजार कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

प्रवेश द्वार बजौरा में बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष राम सिंह मिंया ने अपने समर्थकों के साथ उक्त नेताओं का स्वागत किया। वहीं, बजौरा से आधा किलोमीटर की दूरी पर शाड़ाबाई में कर्ण सिंह पुत्र एवं मंडी लोस युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने उक्त आला नेताओं का भव्य स्वागत किया। उधर, अलग-अलग स्वागत के बाद राजनीतिक गलियारों में गुटबाजी की हवा से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। वहीं, सोशल मीडिया में दोनों नेताओं के समर्थकों ने अलग-अलग फोटो डालकर गुटबाजी को सरेआम सड़कों पर लाया। यही नहीं स्वागत के चंद घंटे बाद ही दोनों नेताओं के स्वागत में जुटी भीड़ को भी दर्शाना शुरू कर दिया। इसमें आदित्य विक्रम सिंह के समर्थकों ने बाजी मारी और फोटो में दर्शाया गया कि बंजार कांगे्रस अध्यक्ष राम सिंह मिंया के साथ स्वागत में खड़ी भीड़ बहुत कम थी जबकि आदित्य के साथ भारी भीड़ को दर्शाया गया है। लिहाजा बंजार कांग्रेस की फूट इस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने जगजाहिर हुई है। उधर, बंजार की इस गुटबाजी को देखते हुए कांग्र्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी नराज दिखे।

शाड़ाबाई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू ने भी नराजगी जाहिर की और प्रदेश प्रभारी को आश्वासत किया कि शीघ्र ही बंजार में चल रही इस गुटबाजी को समाप्त कर दिया जाएगा और वहां पर दोनों गुटों में संतुलन बनाया जाएगा। गौर रहे कि बंजार में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है कि 5 वर्ष में तीन कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। यहां पर जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति कांग्रेस में बनी हुई है। हाल ही में राम सिंह मिंया को अध्यक्ष पद से नवाजा गया है लेकिन वह भी टिकट के दावेदार होने के कारण बंजार में कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते अन्य टिकट के दावेदार उनके साथ चलने को तैयार नहीं हैं। खास बात यह भी रही कि हिमबुनकर के अध्यक्ष टहल सिंह राणा इस पूरे कार्यकर्ता सम्मेलन से ही नदारद रहे। वहीं, टिकट के अन्य दावेदार थरवन पालसरा सम्मेलन में पूरी तरह से मौजूद रहे।

Share187SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : यमुना नदी रामपुर घाट में फसे 7 लोगो को सेवा दल की निकालने मे की मदद

Next Post

मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

Next Post
मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

सिरमौर बस सोसाइटी की कार्यकारिणी का गठन

सिरमौर बस सोसाइटी की कार्यकारिणी का गठन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाथरूम में मिला भ्रूण,मामला दर्ज ।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाथरूम में मिला भ्रूण,मामला दर्ज ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App