ADVERTISEMENT

सिरमौर: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Khabron wala 

जिला सिरमौर में पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर डा. जेपी बलोदी ने देते हुए बताया कि छठी कक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *