मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र (20) पुत्र जगदीश चंद, निवासी सुरजपुर तहसील पांवटा साहिब ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जब युवक की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के
बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।









