पांवटा साहिब में शमशान घाट के समीप से यमुना नदी से 5 दिनों से लापता 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है उपमंडल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 से एक नाबालिग लड़की 5 दिन से लापता थी । परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है
पुलिस में दी गई गुमशुदगी रिपोर्ट में लड़की की माता रमा देवी, निवासी वार्ड नंबर-10 ने बताया कि उसकी बेटी 19 अप्रैल शाम से घर से लापता हुई थी तथा उसका कोई अता-पता नही चल रहा था । महिला ने बताया कि रोहड़ू अपने मायके में 5-6 दिनों के लिए गई हुई थी। जब वह अपने घर पांवटा पहुंचीं तो बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद पड़ोस व रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पांवटा साहिब पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।











