सिरमौर जिला में 5953 प्रत्याशियों ने किया पंचायती राज के विभिन्न पदों के लिए नामांकन

सिरमौर जिला में 5953 प्रत्याशियों ने किया पंचायती राज के विभिन्न पदों के लिए नामांकन

 

नाहन : जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के विभिन्न पदों के लिए तीन दिनों में 5953 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य के लिए 7,8 व 11 मई को तीन दिनों में नामांकन किए गए। जिला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद के 17 वार्डों में 74 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियां नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़, संगडाह, ददाहु, शिलाई, तिलोरधार के सदस्यों के लिए 474 नामांकन दाखिल किए गए। जिला सिरमौर की 273 ग्राम पंचायत के लिए प्रधान पद पर 1452 तथा उपप्रधान पद के लिए 1211 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। पंचायत के वार्ड मेंबर बनने के लिए 2742 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 व 13 मई को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। जबकि 14 और 15 मई को नामांकन पत्र वापिस लिए जाने है। 16 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!