• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांवटा साहिब व नाहन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का हुआ भव्य स्वागत

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
583
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अंबानी और अडानी के हाथों की कठपुतली है। पांवटा साहिब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के जिले में पार्टी कमजोर हो गई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दो टूक निर्देश दिया कि मुझे संगठित सेना चाहिए ना के टुकड़ों में बटी हुई सेना। उन्होंने धेड़ों में बंटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाते हुए स्पष्ट किया कि  जो लोग निजी हितों के लिए अनर्गल बयानबाजी करेंगे उन्हें किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पावटा सहिब में कांग्रेस के कुलदीप सिंह राठोर फोटो साहिब में  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जमकर हमला बोला। मैंने कहा कि देश की जनता हताश ओर निराश है। अम्बानी और अडानी सरकार चला रहे हैं और प्रधान मंत्री अम्बानी और अडानी के हाथों की कठपुतली बने हुए है।

You may also likePosts

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता

25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

बैठक के दौरान कुलदीप सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि 2019 फतेह के लिए मुझे एक जुट सेना चाहिए। मुझे टुकड़ो में बंटी सेना नहीँ चाहिए। उन्होंने खेद जताया कि प्रदेश निर्माता के जिले में कांग्रेस कमजोर है। इसके लिए उन्होंने आपसी फूट को जिमेदार ठहराया। ओर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अनुशासनहीनता और कार्यकर्ताओं की बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल कब जबाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एडवाइजरी जारी की गई है कि कोई भी कार्यकर्ता मीडिया में जा कर बयान नहीँ देगा। किसी को कोई नाराजगी है तो पार्टी के पटल पर बात रखेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासन हीन कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में कोई जगह नहीँ है | इस मोके पर पी सी सी सदस्य अनिंदर सिंह नोटी ,पूर्व विधायक किरनेश जंग , शमशेर अली ,विशाल वालिया , नरेंदर सिंह नारंग आदि मोजूद थे |

वही कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का नाहन ब्लॉक की बैठक के लिए कॉंग्रेस कार्यालय पहुचने पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने हो रही मूसलाधार बारिश की परवाह किए वगैर ढोल-नगाड़ों  व नारो के साथ भव्य स्वागत किया | कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ में अभी से 2019 के लोकसभा के चुनाव को लेकर व नव नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओ में काफी गर्माहट देखी गई | बैठक में सभी कोंग्रेसियो ने अपने सम्बोधन में कुलदीप राठौर का सिरमौर आने पर व उनकी नव नियुक्ति पर उनको बधाइयां दी व उनके हर आदेशो की पालना की जाएगी का उनको आश्वाशन भी दिया | इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने गुरुद्वारा पोंटा साहिब में भी माथा टेका |

कुलदीप राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सिरमौर कांग्रेस का गढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों से जिला में कांग्रेस के जनाधार में जो कमी आई है, उसे दोबारा पुराने स्वरूप में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। मंगलवार को सिरमौर टूर पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने ये बात कही। इससे पहले उन्होंने कड़ाके की ठंड व बारिश के दौरान डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सिरमौरवासियों के लिए यह बड़ी खुशी का विषय है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति शिमला से मेल खाती है। आपके गानो पर हम नाटी करते हैं और हमारे गानों पर आप |

राठौर ने कहा कि मैंने कभी भी छीना-झपटी में विश्वास नहीं किया। पार्टी में जो भी काम मिला, उसे अच्छे तरीके से निभाया। पिछले 15 साल से दिल्ली में भी सरकार के अधिवक्ता के रूप में काम किया। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस के सभी फ्रंट ऑर्गेनाईजेशन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। जिस दिन मुझे अध्यक्ष बनने की पहली सूचना मोबाइल के माध्यम से मिली, उस दिन में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अपने जूनियर विभोर बंसल के साथ केस की पैरवी के लिए जा रहा था। राहुल गांधी के दफ्तर से मुझे कहा गया कि तुरंत दिल्ली आओ। मैंने साथ ही दिल्ली का रुख किया। जब मैं करनाल पहुंचा तो मुझे कहा गया कि आप अपना फोन फ्री रखें। 10 मिनट बाद राहुल गांधी आपसे बात करेंगे।

मैंने तुरंत ही फोन को फ्री रखा। आधे घंटे बाद राहुल जी ने मुझे कहा कि आपको हिमाचल के प्रदेश संगठन की सरदारी सौंप रहा हूं। राहुल इस बात से हैरान थे कि मेरे नाम पर किसी को भी कोई एतराज नहीं था। मुझे स्पष्ट आदेश मिला कि 2019 आपका लक्ष्य है। पूरी रात मुझे नींद नहीं आई। मुझे लगा कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी को कैसे निभा पाऊंगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अक्सर कहते हैं कि कांग्रेस संगठन का काम लोग फिल्ड में न जाकर कार्यालय से देखते हैं। मैंने निष्चय लिया है कि मैं हर जिले में जाकर संगठन को मजबूत करूंगा। वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस को चारों सीटें जीतने के लिए भरसक कोशिश करूंगा।

अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर नई नियुक्तियां भी होंगी। कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए धरातल से आगाज करने का आदेश दिया।इस मौके पर उनके साथ शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, विधायक विनय कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह,ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष  रूपेंद्र ठाकुर,ज़िला परिषद दिलीप चौहान ,चैन सिंह महासचिव  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,  कांग्रेस कमेटी ब्लॉक पावटा साहिब अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा, नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्ञान चंद चौधरी शिलाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा , समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

Share344SendTweet100
Previous Post

नाहन-शिमला एनएच पर कार खाई मे लुढकी , एक की मौत दो घायल

Next Post

पांवटा साहिब : निजि विद्यालयो  की समिति का गठन

Related Posts

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

3 hours ago
हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता
चम्बा

हादसा: पुलिया टूटने से नाले में बहे 3 लोग, 2 की बाल-बाल बची जान, एक महिला लापता

3 hours ago
25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन
मुख्य ख़बरें

25 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन

3 hours ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

3 hours ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

5 hours ago
पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना
मुख्य ख़बरें

पांगी को राज्य का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल अधिसूचित करने पर सरकार की लोगों ने की सराहना

8 hours ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

9 hours ago
पांवटा साहिब में चल रहे सैलून,स्पा और मसाज पार्लर संदेह के घेरे में, दिशा-निर्देश ठेंगे पर
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब में चल रहे सैलून,स्पा और मसाज पार्लर संदेह के घेरे में, दिशा-निर्देश ठेंगे पर

13 hours ago
दोनों बच्चों को दिया जहर, पत्नी का घोंटा गला, खुद लटक गया पंखे पर, यूं खत्म हुई 4 जिंदगियां
मुख्य ख़बरें

दोनों बच्चों को दिया जहर, पत्नी का घोंटा गला, खुद लटक गया पंखे पर, यूं खत्म हुई 4 जिंदगियां

23 hours ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : निजि विद्यालयो  की समिति का गठन

पांवटा साहिब : निजि विद्यालयो  की समिति का गठन

VIDEO पांवटा साहिब : सिविल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में दुर्घटना में तड़फते पीड़ितो का  टोर्च की लाइट में करना पड़ा उपचार

VIDEO पांवटा साहिब : सिविल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में दुर्घटना में तड़फते पीड़ितो का टोर्च की लाइट में करना पड़ा उपचार

प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में हुई एंट्री, बनीं कांग्रेस महासचिव, राहुल बोले आएगी नये तरीके की सोच

प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में हुई एंट्री, बनीं कांग्रेस महासचिव, राहुल बोले आएगी नये तरीके की सोच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!