नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 किलो 125 ग्राम मादक पर्दाथ चरस बरामद कर 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान सतौन बस स्टेण्ड के पास मौजुद थे तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति टीकाराम तथा मायाराम आपसी मिलीभगत से काफी समय से शिलाई, सतौन व आसपास के ईलाका में मादक पदार्थ चरस बेचने का धन्धा कर रहे है ।
जो आज अपनी मोटर साईकिल नम्बर HP85AA-0305 में कमरऊ की तरफ से सतौन की और आ रहे है, यदि इसी समय चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा में चरस बरामद हो सकती है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए कमरऊ की तरफ से सतौन की तरफ रही एक मोटर साईकिल को रूकने का ईशारा किया तथा मुलाजमानों की सहायता से रोककर काबू किया गया । पूछने पर चालक ने अपना नाम मायाराम पुत्र स्व0 श्री खजान सिंह निवासी गांव बोहल, डाकघर व तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हि0प्र0 तथा मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम टीकाराम पुत्र श्री संतराम निवासी गांव बोहल, डाकघर व तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हि0प्र0 बतलाया ।
जिनकी तलाशी नियमनुसार ली गई दौराने तलाशी जिनके कब्जा से कुल 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर मायाराम तथा टीकाराम उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।










