पुलिस थाना पुरूवाला की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.57 ग्राम मादक पर्दाथ स्मैक/चिट्टा बरामद कर 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब कुन्जा मतरालियों के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय शर्मा पुत्र श्री सूरत सिंह, निवासी गांव सियांरी, डा0घ0 टिम्बी, जिला सिरमौर व मदन सिंह पुत्र श्री लायक राम निवासी गांव वसोग, डा0घ0 टिम्बी, जिला सिरमौर, मादक पदार्थ चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा करते है यदि इसी समय चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/स्मैक बरामद हो सकता है।
जो की अभी पाँवटा साहिब से रामपुरघाट की तरफ आ रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए दोनो की तलाशी नियमनुसार ली गई दौराने तलाशी इनके कब्जे से कुल 2.57 ग्राम स्मैक/चिट्टा ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर अजय शर्मा पुत्र श्री सूरत सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
वही पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.98 ग्राम मादक पर्दाथ स्मैक/चिट्टा बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब गीता भवन मन्दिर नज्द पाल जुस कार्नर मौजुद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरिफ उर्फ बिलाल पुत्र स्व0 श्री यासीन निवासी गाँव मटकमाजरी डाकघर कुल्हाल व तहसील विकास नगर जिला देहरादून उतराखण्ड काफी मात्रा में मादक पदार्थ स्मैक/चिट्टा लेकर MC पार्क पाँवटा साहिब मैन गेट से होते हुए पार्क के अन्दर की तरफ आ रहा है। जो चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।
यदि इसी समय चैक किया जाये तो इनके कब्जा से भारी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/ समैक बरामद हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए तलाशी नियमनुसार ली तथा दौराने तलाशी इसके कब्जे से कुल 3.98 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरिफ उर्फ बिलाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।









