प्रॉपर्टी डीलर से रिश्वत लेने के आरोपी टीसीपी में तैनात प्लानिंग ऑफिसर को आज नाहन की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है
रिमांड के दौरान विजिलेंस टीम आरोपी से अन्य मामलों की भी पूछताछ करेगी इससे पहले भी वह कितने भ्रष्टाचार में लिप्त रह चुका है वह उसकी प्रॉपर्टी आदि की भी जांच की जाएगी की रिश्वत ले लेकर उसने कितनी संपत्ति बना ली है
बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ प्रॉपर्टी डीलर भी राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश में थी वही शिमला के रहने वाला आरोपी रसूखदार बताया जा रहा है तथा उसके रिश्तेदार विजिलेंस टीम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे परंतु उनकी एक न चली बताया जा रहा है कि सिरमौर के व शिमला के आला नेताओं ने भी इस मामले में दखल की कोशिश की परंतु उनकी एक न चली
सबसे पहले खबरोंवाला वेबसाइट द्वारा इस खबर को ब्रेक किया था जिसके बाद शहर भर में हड़कंप मच गया था जिसके बाद निरंतर इस मामले पर जनता तक इस मामले से जुड़ी सभी अपडेट जनता तक पहुंचाई जा रही है वहीं शहर के कुछ भ्रष्टाचारी भी विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद फोन पर सूचना इकट्ठा करने में जुट गए तथा आज गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दफ्तरों में दलालों की तथा प्रॉपर्टी डीलरों की व की एंट्री बंद कर दी गई है तथा कागज पूरे कर कर लाने पर ही काम होने की बात कही जा रही है वही कानूनी सूत्रों के मुताबिक आरोपी का इस केस से निकल पाना नामुमकिन है तथा उसको लंबे समय के लिए सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी को 22 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर कोर्ट द्वारा भेजा गया है आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी उन्होंने कहा कि यह विजिलेंस का एक सक्सेसफुल ट्रेस था उन्होंने कहा कि विजिलेंस की है कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा












