ADVERTISEMENT

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पकड़ी ढाई किलो चरस , विदेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार

(नीना गौतम ) कुल्लू पुलिस ने दो मामलों में चरस की तस्करी कर रहे दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार को रात्रि के दौरान पीएस भुंतर की एक टीम द्वारा टीसीपी बजौरा में नाका चलाया गया जिस दौरान पुलिस ने कुल्लू से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका।

 इस दौरान बस में सवार एक विदेशी नागरिक हड़बड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 263 ग्रांम चरस बरामद की गई। जिसकी पहचान 38 वर्षीय इग्नातेव वायाचेस्तव रूस के रूप में हुई। वहीं, दूसरे मामले में जरी पुलिस चौकी की टीम जैंलनाला के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने पैदल आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम चरस बरामद की गई। इस चरस की खेप के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय छुतम लामा निवासी नेपाल के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि दोनों ने यह चरस कहां से खरीदी थी और आगे कहां ले जा रहे थे, पुलिस इसकी गहनता से जांच करेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!