ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : सड़क सुरक्षा सप्ताह , ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक , डी एस पी सोमदत रहे मुख्यअतिथि

आज पावटा साहिब तिरुपति ग्रुप व सिरमौर ट्रक ओपरेटर यूनियन  पावटा साहिब में रोड सेफ्टी सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को ट्रैफिक नियम पालन करने के हेतु जागरूक किया गया | लोगों को चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट डालने के लिए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल ना इस्तमाल करने तथा शराब पीकर ड्राइविंग ना करने ओवरस्पीडिंग तथा रैश ड्राइविंग न करने के लिए जागरूक किया तथा लोगों को नाबालिग बच्चों को अपना वाहन ना देने के लिए भी जागरूक किया गया तथा गलत तरीके से ओवरटेक करने के लिए भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया

तिरुपति ग्रुप में 31 वें राष्ट्रीय रोड सेफ्टी वीक के क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि डीएसपी सोमदत्त शर्मा ने लोगों को नशे तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए कहा वहीं ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया इस मौके पर तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर दीपक गोयल प्रबंधक एच आर मनजीत कुमार तिरुपति ग्रुप से एचआर मैनेजर गजेंद्र तिवारी , सुखविंदर सिंह ,उमाकांत , यजन,सोमा पटनायक,नवीन गोयल ,उमेश तिवारी,महेश चंद्र ,जोगिंदर सिंह,अभिनव दीप सिंह,प्रवीन नेगी, रणवीर सिंह,निखिल भंडारी ,मुकेश कुमार,रामलाल और राम हृदय पांडे मौजूद थे

सिरमौर ट्रक ओपरेटर यूनियन  में ट्रैफिक पुलिस से , हेड कांस्टेबल सुरेंदर, हेड कॉस्टेबल दुर्गेश कांस्टेबल नरेंदर कांस्टेबल  अजय ने ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया इस मोके पर सिरमौर ट्रक ओपरेटर यूनियन   के प्रधान राजेंदर सिंह नारंग ने सभी का धन्यवाद किया |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!