ADVERTISEMENT

नाहन : अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

महाराष्ट्र के पुणे में 13 से 18 जनवरी तक आयोजित हुई 13वी अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने रैपिड पिस्टल प्रतिस्पर्धा में प्रदेश को रजत पदक दिलाया है। साथ ही राइफल शूटिंग में इनका स्कोर 1842 पॉइंट के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पर रहा।

टीम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रैपिड पिस्टल में भावना का स्कोर 602 पॉइंट, नरेश का स्कोर 615 पॉइंट, सचिन का स्कोर 614 पॉइंट, शुभम का स्कोर 613 पॉइंट व राइफल पिस्टल में राजेश का स्कोर 562 पॉइंट रहा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम की कप्तानी डीएसपी विजय कुमार को सौंपी गई थी।

टीम में शामिल सदस्यों में इंस्पेक्टर मानवेंद्र ठाकुर, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन पाल, हेड कांस्टेबल शुभम कुंडलस, कॉन्स्टेबल नवीन चौहान, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल भावना, आशा, साक्षी, बीना व लक्ष्मी टीम में शामिल रही। इंस्पेक्टर मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि 13 ऑल इंडिया पुलिस स्पोट्र्स शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हिमाचल की टीम फरवरी माह में बिहार के पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के लिए भी क्वालीफाई कर गई है। जिसके लिए टीम का चयन शीघ्र किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!