नाहन : राजीव बिंदल का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार |

(जसवीर सिंह हंस )  आज तीन दिन के चुनावी दौरे  पर सिरमौर  पहुचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाहन के विधायक राजीव बिंदल को बहरी आदमी बताने पर राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि एक  मुख्यमंत्री को ऐसा बोलना शोभा नहीं देता है यदि वे बाहर के आदमी है तो वीरभद्र सिंह भी शिमला ग्रामीण के लये बाहर के आदमी है क्यूंकि उन्होंने भी खुद रोहडू से आकर वहा चुनाव लड़ा था |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के यह कहने पर कि बिंदल ने बाहर से आकर यहां पर धन और बल का प्रयोग कर चुनाव जीता था राजीव बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह यह बताये कि क्या उन्होंने भी जब रोहडू से आकर शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा था तो क्या वह भी धन और बल का प्रयोग कर चुनाव जीते थे | बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह मतदाताओ का  अपमान कर रहे है क्यंकि नाहन की जनता ने उनको वोट देकर जिताया है व आगामी चुनावो में  नाहन की जनता वोटो के द्वारा कांग्रेस से इस बात का बदला जरुर लेगी |

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस बयान पर कि कि विधायक के कारण क्षेत्र की अनदेखी हुई है व विकासात्मक परियोजनओं को आगे नहीं बढ़ाया गया सिरमौर के लोगों को किसी प्रकार का प्रलोभन नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि उस समय नाहन के लोगों को मौजूदा विधायक द्वारा प्रलोभन दिया गया और बाद में उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। बिंदल का कहना था कि वीरभद्र सिंह खुद 6 बार मुख्यमंत्री बने है हो बताये कि अब तक उन्होंने सिरमौर के लिए क्या किया  है | पुरे जिले में पानी बिजली की वयवस्था बदहाल है , कानून वयवस्था का बुरा हाल है , पुरे जिले की  सड़के टूटी पड़ी है व जिनपर चलना भी दुर्भर हो गया है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!