ADVERTISEMENT

पाँवटा साहिब : भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न , पंचायत चुनावों को लेकर बनाई गई रणनीति

मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी पाँवटा मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी पंचायती चुनावों को लेकर मंडल स्तर पर रणनीति बनाई गई मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिलजुलकर पंचायती चुनाव लड़े ताकि सभी पंचायतों पर भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान व बीडीसी मेंबर जीत सकें


इस बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी मंडल महामंत्री जितेंद्र कुमार देवराज चौहान मंडल मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी मंडल उपाध्यक्ष शमशाद अली अशोक कुमार अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम नाज युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा कृष्णा धीमान नवीन शर्मा सोमनाथ अविनाश जाबा ईशु खेड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डॉक्टर राजीव बिंदल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर शीश नेतृत्व का मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने समस्त मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया व उनको हार्दिक बधाई दी विशेषकर हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सिरमौर जैसे पिछड़े जिले से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हाल ही में 1 फरवरी 2020 प्रस्तुत बजट मैं स्पष्ट विजन लक्ष्य और अर्थव्यवस्था का सुधार बस नजर आता है और इस बजट से आगामी वर्षों में देश उद्योग क्षेत्र में आर्थिक क्षेत्र में समाजिक क्षेत्र में और विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवार और ज्यादा उन्नत होंगे इस बजट में किसानों के लिए 16 सूत्रीय कार्यक्रम जिसके तहत 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी घर-घर में जल उपलब्ध करवाना स्वच्छ भारत अभियान स्वास्थ्य सुविधा और देश की रक्षा के लिए बजट बढ़ोतरी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विशेष प्रावधान किया गया आज की बैठक में मंडल ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विशेष अनुरोध किया कि माननीय विधायक चौधरी सुखराम को प्रदेश सरकार में मंत्री पद से सुशोभित किया जाए

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!