ADVERTISEMENT

राजगढ़ : ढाबे से चरस और भांग दाना की खेप के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने एक ढाबे में दबिश देकर चरस और भांग की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस रूटीन चेकिंग पर गज्यों में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति टैला गांव में स्थित अपने ढाबे में शराब बेचने का धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने ढाबे पर दबिश दी।

ढाबे की तलाशी के दौरान ढाबा से 22 ग्राम चरस और 1 किलो 50 ग्राम भांग दाना (भांग का बीज) बरामद किया। लिहाजा, पुलिस ने सुरेन्द्र शर्मा निवासी गांव मतियर, डाकघर बलग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में 20-61-85 ND&PS Act के अधीन मामला पंजीकृत्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!