ADVERTISEMENT

शिलाई : जनमंच कार्यक्रम में लोगों को परोसा बदबूदार खाना, लोगों ने प्रशासन को सुनाई खरी खोटी

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के टिंबी में आज जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के द्वारा की गई वहां पर लोगो ने बताया कि उन्हें एक दिन पुराना बना हुआ खाना खिलाया गया जिसमें गंदी बदबू आ रही थी लोगों ने कहा कि अगर इस खाने को वह खाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे

वहीं लोगों का कहना है कि लाखों रुपए खर्च कर यह जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा कार्यक्रमों में खाने के लिए इंतजाम किए जाते हैं परंतु प्रशासन की लापरवाही के चलते खाना एक दिन पहले ही बना दिया गया तथा जिसे अब यहां पर लोग तो नहीं खा रहे हैं परंतु कुत्ते भी इस खाने को नहीं खा रहे हैं वहीं लोगों का कहना है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के गृह क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है यहां पर ही इस तरह के इंतजाम है तो अन्य क्षेत्रों पर क्या हाल होते होंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!