ADVERTISEMENT

बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला आया सामने

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्र मड़ावाला की 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।
और बच्ची बीबीएन के भूड में स्थित बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। बच्ची के बयानों के आधार पर आरोपी बस ड्राइवर को पंचकूला महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल-हरियाणा सीमा पर स्थित मड़ावाला चौकी के अंतर्गत पड़ने वाली एक कॉलोनी की 4 वर्षीय बच्ची शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल से घर आधा घंटा लेट पहुंची थी जिसके बाद बच्ची को शौच जाने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उसकी मौसी के पूछने पर बताया कि बस चालक ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद मौसी द्वारा बच्ची को पंचकूला के सेक्टर छह स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां अभी भी बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की बस में नहीं थी फिमेल अटेंडेंट। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस बस में बच्ची के साथ गलत काम किया गया उसमें महिला अटेंडेंट नहीं थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी बस चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहीं मामले की सूचना मिलते ही पंचकूला के डीसीपी कमल दीप गोयल व एसीपी नूपुर बिश्नोई भी अस्पताल पहुंचे और बच्ची का हाल जाना।

पहले भी बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल पर लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप। गौरतलब है कि जिस स्कूल में बच्ची पड़ती है उसके पूर्व प्रिंसिपल पर स्कूल में ही काम करने वाली एक महिला टीचर ने अश्लील बातें करने व वीडियो दिखाने के आरोप लगाए थे। उस समय हिमाचल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया था। बाद में महिला अपने बयानों से पलट गई थी।

वारदात के समय अकेली थी बच्ची
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब चालक द्वारा बच्ची के साथ गलत हरकत की गई उस समय बस से घर आने वाले सभी बच्चे उतर चुके थे। बच्ची बस में अकेली थी इसका फायदा उठाकर चालक ने बच्ची के साथ गलत काम किया पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी निरंजन उर्फ हनी निवासी मडावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं जब इस पूरे मामले पर हिमाचल महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला महिला आयोग को इस मामले को देखने और आरोपी बस चालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाने की बात कही। और जल्द ही सरकार से ऐसे मामलों पर कड़ा संज्ञान लेने की बात कही ताकि महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित हो सके।

जब स्कूल प्रिंसिपल से इस मामले पर बात करनी चाहिए तो स्कूल कर्मचारियों द्वारा न तो प्रिंसिपल से मिलने दिया गया और न ही उनसे संपर्क करने के लिए उनका कॉन्टैक्ट नंबर उपलब्ध करवाया गया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!